हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोग सोमवार को हापुड़ की जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर एक जूस कॉर्नर के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जूस कॉर्नर का संचालक उसमें कलर डालकर लोगों को पीला रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और जिलाधिकारी को मामले में ज्ञापन सोपा।
आपको बता दें कि मेरठ रोड की आवास विकास कॉलोनी में एक जूस कॉर्नर है। जहां से शनिवार को पवन भास्कर अपने पिता के लिए जूस खरीद कर लाया। जूस का स्वाद कड़वा होने के चलते जब वह वापस दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकानदार केमिकल का इस्तेमाल कर जूस बना रहा है। मोहल्लेवासी इकट्ठा हुए और सोमवार को हापुड़ की जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि हापुड़ में तमाम जूस कॉर्नर है जो गुणवत्तापूर्ण जूस नहीं बेच रहे। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान दिनेश ठाकुर, हैप्पी त्यागी आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























