कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मुकद्दमा वापिस लेने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के जिलाअध्यक्ष मिथुन त्यागी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2015 में काशी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद पर हुई बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर 2015 को प्रदेश में ‘अन्याय प्रतिकार रैली’ निकालने के दौरान अध्यक्ष अजय राय सहित 82 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अजय राय को छोड़कर शेष 81 लोगों के मुकदमे वापस ले लिए गए थे जिसका संदर्भ ग्रहण करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट ने 81 लोगों को बरी कर दिया था।
धौलाना ब्लॉक प्रभारी जावेद राणा ने कहा कि उक्त मुकदमे में अजय राय एकमात्र व्यक्ति है जिन पर मुकदमा चल रहा है। महामहिम से निवेदन है कि एक ही तरह के मामले में दो तरह की फैसला करना न्याय के विरुद्ध है इससे स्पष्ट होता है कि वर्तमान बीजेपी सरकार सनातन धर्म के प्रति समदृष्टि नहीं रखती और ना ही वह कानून में विश्वास रखती है। अतः हम उक्त ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं कि अजय राय पर लगे हुए मुकदमे वापस लिए जाएं।
ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, वाई. के. शर्मा, वी. सी. शर्मा, सुखपाल गौतम, रघुवीर सिंह गौतम, यशपाल सिंह ढिलोर, राज सिंह गुर्जर, जावेद राणा, नरेश भाटी, जकरिया मनसबी, मानवी वर्मा, अरुण वर्मा, सुबोध शास्त्री, देवेन्द जाटव, सीमा शर्मा, कुसुमलता, करण यादव, ह्रदय प्रकाश नंबेकर, आकाश त्यागी, जस्सा सिंह, भगीरथ लाल शर्मा, लाल सिंह विश्वकर्मा, सविता गौतम, अजब सिंह आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























