👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सड़क हादसे एक चिंता का विषय है। ऐसे में यातायात पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बाबूगढ़ के कुचेरसर रोड चौपला पर डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाए जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके। दरअसल हाल ही में हुए सड़क हादसे के चलते कई लोगों की जान पर बन आई थी। ऐसे में यातायात पुलिस ने हाईवे पर लगे डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शुरू किया है। इस दौरान टीएसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर, होमगार्ड कैलाश, होमगार्ड आस मोहम्मद आदि ने रिफ्लेक्टर लगाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























