हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र के कोटला सादात निवासी चार वर्षीय माविया इन दिनों पीलिया से ग्रसित है। आपको बता दें कि यह वही बालक है जो कि इसी वर्ष जनवरी के महीने में एक बोरवेल में गिर गया था जिसे एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में मरीज सोमवार को अपना उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। सुबह 11:30 बजे तक 500 से अधिक मरीज आ चुके थे जबकि दोपहर तक यह संख्या हजार के आंकड़े को पार कर गया। बताया जा रहा है कि अधिकांश मरीज जुखाम, खांसी, बुखार आदि से ग्रसित है जिनका चिकित्सा उपचार कर रहे हैं। वहीं मऊ उर्फ मानविया पुत्र मोहसीन भी अपने परिजनों के साथ अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा जिसकी मां ने बताया कि बालक के टेस्ट लिखे गए हैं।
आपको बताते चलें कि सीएचसी में सोमवार को उपचार कराने के लिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से मरीज पहुंचे और अपना उपचार कराया।
बनवाये अपनी बिज़नेस वेबसाइट अब केवल 1499/- में ऑफर केवल 5 दिन के लिए मान्य

























