👁 1 views Views
घायल पक्षी को इलाज हेतु अस्पताल भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): श्री शान्ति स्वरुप इन्टर कालेज हापुड़ पर सोमवार को एक पक्षी घायल होकर जमीन पर आ गिरा। कालेज के शिक्षक ने जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन को पक्षी के घायल होने की सूचना दी, उन्होंने पक्षी औषधालय को सूचित कर मोटरसाइकिल एम्बुलेंस बुलाई और स्वंय कालेज पहुंच कर पक्षी को औषधालय पहुंचवाया, पक्षी की हालत ज्यादा ख़राब होने के कारण पक्षी औषधालय उस घायल पक्षी को अपने साधन से दिल्ली के बड़े पक्षी औषधालय मे भेज रहा है जिससे की घायल पक्षी के प्राण बचाये जा सके।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























