ठंडे तेल के इस्तेमाल से बचें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिरदर्द, थकान व अनिद्रा दूर करने को अगर आप ठंडे तेल का इस्तमाल कर रहे हैं तो बंद कर दीजिए। ये तेल दिमाग की नसों को कमजोर कर रहे हैं। इससे सिरदर्द, ब्रेन हैमरेज, ब्रेन स्ट्रोक, आंखों की रोशनी कम होने जैसी समस्या हो रही है। बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग में हर महीने ऐसे 50 से अधिक ऐसे केस आ रहे हैं। इससे महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं। बाजार में कई ब्रांड के ठंडे तेल है। कई सेलिब्रिटी इनका प्रचार भी कर रहे हैं लेकिन इसका साइड इफेक्ट काफी घातक है। तेल में
कपूर के बेतहाशा प्रयोग से आंखों की रोशनी कम होने के साथ दिमाग में कई तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं। बीएचयू के ‘न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्र ने कहा कि ठंडा तेल का इस्तेमाल नशे की लत जैसा है। इसमें कपूर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे लोगों को वक्ती तौर पर आराम मिल जाता है लेकिन आगे ये घातक होता है। ठंडे तेल के लगातार प्रयोग से ब्रेन की नसें कमजोर या शिथिल हो जा रही हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों से फीडबैक लिया जाता है तो पता चलता है कि वे ठंडा तेल का उपयोग कर रहे हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























