हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जान पर खेल कर पानी सप्लाई हो रहा है। पानी सप्लाई करने वाला व्यक्ति नियमों को दरकिनार कर टेंपो के पीछे लटक कर यात्रा करता है और चलते टेंपो से उतरकर मयूर जग सप्लाई करता है। ऐसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है। संतुलन बिगड़ने पर पानी सप्लाई करने वाले की जान भी जा सकती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हापुड़ में अतरपुरा चौराहे के आसपास की यह तस्वीर अपने आप में कई सवाल उठा रही है लेकिन पुलिस है कि कार्रवाई करने से कतराती है। पुलिसकर्मियों को मामले में सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए।
हापुड़ की अतरपुरा चौकी के आसपास युवक इसी अंदाज में टेंपो के पीछे लटक कर पानी सप्लाई करता है। वैसे तो पुलिस ने नियम विरुद्ध चलने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है लेकिन इस तरह की लापरवाही अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























