हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना पहुंचे भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-19 के कप्तान ईशान सिसोदिया का रविवार को लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि धौलाना क्षेत्र के गांव करीमपुर भाईपुर मिलक निवासी ईशान सिसोदिया के नेतृत्व में भारत ने पाक को तीन शून्य से हराकर हाल ही में फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की थी। जनपद के धौलाना पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
जनपद पहुंचने पर ईशान सिसोदिया ने बताया कि वह बेहद खुश है जिन्हें यह मुकाम मिला है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगन के साथ मेहनत करनी चाहिए।
ईशान सिसोदिया के पिता ने कहा कि उनके पुत्र ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। खिलाड़ियों को अब फुटबॉल पर भी ध्यान देना चाहिए।
आपको बता दें कि जनपद निवासी ईशान सिसोदिया अंडर-19 फुटबॉल टीम के कप्तान है जिनका धौलाना पहुंचने पर साठा चौरासी विकास मंच ने जोरदार स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाकर ईशान को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























