वैश्य महासम्मेलन महिला विंग की रेखा जैन जिलाध्यक्ष बनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला विंग का गठन किया गया है जिसके लिए रेखा जैन को जनपद हापुड़ का जिलाध्यक्ष तथा प्रगति जैन को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव उमेश अग्रवाल ने की और हापुड़ में नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन व वैश्य समाज के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया है। यह रहे उपस्थित- हापुड़ के व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, डा.विपिन गुप्ता, डा.पायल गुप्ता, नीलम गर्ग, सचिन सर्राफ, उदय कंसल आदि।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























