ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर आटो का 45सौ का चालान
हापुड सीमन (ehapurnews.com): ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वाले एक आटो का ट्रैफिक पुलिस ने 45सौ रूपए का चालान किया है।
बता दें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत एक ऑटो चालक द्वारा ऑटो के पीछे एक युवक को यात्रा कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त ऑटो का 4,500/- रुपये का चालान किया है। हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ATMS || ADMISSION OPEN || 7088701116

8 अक्टूबर की सुबह 11:00 बजे होगा “विशाल व्यापारी महासम्मेलन”


























