हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खागोई में शुक्रवार को एक महिला की उसके देवर ने गोली मार दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर देवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक हापुड़ तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचे जो जांच पड़ताल में जुटे हैं।
सिंभावली के गांव खागोई निवासी गुलजार की पत्नी रानी शुक्रवार को अपने घर पर मौजूद थी। तभी उसका 22 वर्षीय देवर निसार घर आया। देवर-भाभी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान निसार ने तमंचा निकालकर अपनी भाभी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिवार के लोगों के साथ-साथ पड़ोसी भी पहुंच गए। आनन फानन में रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रानी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए 7500 किलो क्षमता से कम भार वाले वाणिज्यिक वाहनों पर वन टाइम रोड टैक्स की…
Read more
























