बंद हुई कंपनियों को बेचा जा रहा था फैंसिडिल सिरप, 152 पेटी सील










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लगभग 15 दिन पहले पकड़ी गई फेंसिडिल सिरप की खेप के मामले में औषधि विभाग तथा हापुड़ सदर एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त सिरप की 152 पेटियों को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर कफ सिरप की अवैध रूप से सप्लाई कर रहे थे जो कि मेडिकल की शॉप में सप्लाई न करके उन लोगों को सिरप बेच रहे थे जिनके लाइसेंस या तो निरस्त हो चुके हैं या कंपनी बंद हो गई है। बताते चलें कि इस तरह के सिरप का उन क्षेत्रों में अधिक इस्तेमाल होता है जहां शराब प्रतिबंधित है। नशेड़ी इस सिरप का खूब इस्तेमाल करते हैं। यह सिरप जनपद के दो डिसटीब्यूटरों अरिहंत डिस्ट्रीब्यूटर हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर के ऐके एंड संस डिस्ट्रीब्यूटर ने मंगाया था। हापुड़ के एनएस ट्रांसपोर्ट और ओम ट्रांसपोर्ट से सिरप सप्लाई होता था।
हापुड़ सदर एसडीएम सुनीता सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अरिहंत डिस्ट्रीब्यूटर्स का हापुड़ की भगवतीगंज में गोदाम है जो कि हापुड़ की मेडिकल शॉप्स में इन सिरप की सप्लाई न कर बाहरी क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
वहीं औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि इस कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जाता है जिसकी सप्लाई बिहार, बनारस, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, कासगंज आदि क्षेत्रों में की जा रही थी। मामले में एनएस ट्रांसपोर्ट के साथ ओम ट्रांसपोर्ट का नाम भी सामने आया है।
बताते चलें कि 15 दिन पहले यह खेप पकड़ी गई थी जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिर कफ सिरप को स्टॉक करने के पीछे का क्या उद्देश्य है? सिरप की यह खेप किसे भेजी जाने थी। मामले में फिलहाल 152 पेटियों को सील कर दिया गया है और विभाग आगे की जांच कर रहा है।

अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158








Related Posts

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी
error: Content is protected !!