हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती भी बेअसर दिखाई दे रही है। यहां ऑटो चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब एक और वीडियो सामने आई है जो कि देवनंदिनी फ्लाईओवर की है। हापुड़ से गढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर जा रहे ऑटो के पीछे लटक कर एक व्यक्ति यात्रा करता हुआ दिखाई दे रहा है। जरा सा संतुलन बिगड़ने पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। इनमें किसी तरह का कोई डर नजर नहीं आ रहा। ऐसे में पुलिस को सख्त रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























