हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा में डॉल्फिन की गणना की जा रही है जिससे डॉल्फिनों की संख्या का पता लगाया जा सके। गंगा में अटखेलियां करने वाली इन डॉल्फिन की गणना फिलहाल मुजफ्फरपुर बैराज से लेकर नरोड़ा बैराज तक की जा रही है। डीएफओ हापुड़ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि मेरी गंगा मेरी डॉल्फिन 2023 अभियान के तहत गंगा में डॉल्फिन की गणना की जा रही है। इसके लिए डब्लयू डब्लयू एफ और वन विभाग की टीम दोनों की जॉइंट टीमें मिलकर काम कर रही हैं।

डीएफओ के अनुसार गंगा में दो टीमें उतरती है। बोट 10 किलोमीटर की रफ्तार से गंगा में चलती है जोकि गंगा में डाइव कर रही डॉल्फिन की संख्या को जीपीएस लोकेशन के आधार पर काउंट करती है। वहीं 10 मिनट के अंतराल पर आ रही दूसरी बोट भी जीपीएस लोकेशन के आधार पर डॉल्फिन की गणना करती है। आपको बता दें कि 2015 में गंगा में 22, 2016 में 30, 2017 में 32, 2018 में 33, 2019 में 35 तथा 2020 में 41 डॉल्फिन की गणना की गई थी। अब जल्द ही 7 अक्टूबर को ताजा आंकड़ा पेश होगा। यदि जनपद हापुड़ की बात करें तो बृजघाट से लेकर पूठ घाट तक चार डॉल्फिन देखी गई हैं।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























