हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार को सेल्समैन ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सेल्समेन सतीश शर्मा निवासी बाबूगढ़ ने बताया कि वह शनिवार की रात 10:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। इसी बीच चोर आए जिन्होंने दुकान से कीमती सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। चोरों ने दुकान में लगा इनवर्टर, बैटरी, सीसीटीवी, कैमरा, लाइट आदि चुरा ली। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी चोर दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल चोरी कर ले गए थे। पुलिस जांच कर रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























