हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने रविवार की शाम को अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के एक ठिकाने पर छापा मारकर लाखों रुपए कीमत की 78 पेटी आतिशबाजी बरामद की है जो कि अवैध रूप से बेचने के लिए हापुड़ लाई गई थी। पुलिस ठिकाने के मालिक से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 78 पेटी आतिशबाजी को कब्जे में लिया और मिनी टेंपो की मदद से थाने ले आई।

रविवार की शाम देहात पुलिस ने अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र के एक ठिकाने पर छापा मारा। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 78 पेटी आतिशबाजी बरामद की है जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह आतिशबाजी हापुड़ समेत आसपास के इलाकों में बेचने के लिए लाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह आतिशबाजी किसे खरीदी गई और किसे बेची जा रही थी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























