हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत एक प्राइवेट बस में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक से किराया मांगने के बाद वह भड़क गया और उसकी परिचालक से नोकझोंक हो गई। इसके बाद उसने स्वजन को मामले से अवगत कराया जिन्होंने सरूरपुर पहुंचने पर बस को रुकवाया और उसमें तोड़फोड़ की। साथ ही सवारियों से भी अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने मामले में जांच शुरू कर दी।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सुभान अली, गढ़मुक्तेश्वर निवासी सलमान की प्राइवेट बस पर परिचालक है जो कि शुक्रवार की देर शाम दिल्ली से प्राइवेट बस लेकर गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था। गाजियाबाद के पास जब युवक से किराया मांगा तो वह भड़क गया और दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। पिलखुवा पहुंचने पर युवक ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सरूरपुर के पास युवक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा और बस पर पत्थर बरसाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































