जैन रथयात्रा महोत्सव में उमड़े जैन अनुयायी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज हापुड़ के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को हापुड़ में कहा कि विश्व में बढ़ रहे आतंकवाद, हिंसा, अशांति के वातावरण में भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो को जन-जन को अपनाने की आवश्यकता है। हापुड़ में शुक्रवार को निकाली जा रही जैन रथयात्रा का उद्देश्य समाज को जैन धर्म की शिक्षाओं का संदेश देना है। जैन रथयात्रा का आयोजन दशलक्षण महापर्व के समापन पर किया गया। रथयात्रा का नगर में स्थान-स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भगवान जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। रथ के सारथी प्रकाश चंद जैन व नरेंद्र जैन बने। जैन रथयात्रा कसेरठ बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए श्री आदिनाथ जैन मंदिर पर पहुंची। जैन रथयात्रा में शामिल जैन अनुयायी भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्मः आदि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे। बैंड बाजे धार्मिक धुन बजा रहे थे। जैन अनुयायियों के घर व प्रतिष्ठान पर रथयात्रा के पहुंचने पर रथ में विराजमान भगवान जी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सुरेश चंद जैन, रेखा जैन, तुषार जैन, प्रभा जैन, नीतू जैन, शिल्पी जैन, गरिमा जैन, पंकज जैन, नरेंद्र जैन, राजीव जैन, प्रभा जैन, शुभम जैन, सुनील जैन सहित हजारों लोग रथयात्रा में शामिल हुए।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























