हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगरपालिका परिषद पिलखुवा के क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें अभी तक नगर पालिका परिषद द्वारा भुगतान नहीं किया है जिसकी वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इस कारण उन्होंने अभी तक मार्केट का पैसा भी नहीं चुकाया है। वह कर्ज में है जिनकी मांग है कि समय पर भुगतान किया जाए।
बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक दीपक कुमार कंसल निवासी मोदीनगर गाजियाबाद ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका परिषद में ठेकेदारी की और 4-5 साल से उनके बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। कुल चार बिल हैं जिनकी कुल कीमत 27 लख रुपए के आसपास है।
वहीं ठेकेदार देवेंद्र कुमार शर्मा के पुत्र अजय कुमार का कहना है कि उसके पिता ने भी नगर पालिका परिषद पिलखुवा में ठेकेदारी की लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। उसके पिता कैंसर से जूझ रहे हैं जिनके उपचार के लिए पैसे की जरूरत है। ठेकेदारों ने एक जेई पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि जेई मनमानी कर रहा है जिसने अपने घर में भी ठेकेदार द्वारा कार्य कराए हैं। मामले में कार्रवाई व भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदार ने ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी भेजा है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























