हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को यातायात पुलिस बाबूगढ़ क्षेत्र की मुदाफरा चौकी के पास चैकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। जब पुलिस ने बाइक के कागज चेक किए तो वह दंग रह गई। यातायात पुलिस को शक हुआ तो उसने बाइक का इंजन नंबर मिलाया तो मामले का भेद खुल खुला। ट्रैफिक पुलिस को पता चला कि यह बाइक आगरा से चोरी की गई है जिसकी नंबर प्लेट बदलकर बाइक सवार इसे चला रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमित पुत्र सतपाल निवासी किठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीएसआई राजकुमार के नेतृत्व में यातायात कर्मी सचिन, सुमित, रवि पवार ने आरोपी को दबोचा।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























