हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला और पुरुष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जमकर एक दूसरे पर दोनों ने लात-घूंसों की बरसात की। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझने का प्रयास भी किया लेकिन किसी ने एक न सुनी। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और दोनों अपने-अपने घर चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के परिचित है।
मामला रविवार का है जब एक महिला और एक पुरुष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान व्यक्ति आग बबूला हो गया जिसने महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। व्यक्ति ने महिला के बाल भी खींचे और उसपर थप्पड़ बरसाए। वहीं महिला ने भी व्यक्ति को पीटा। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अतरपुरा चौकी से ही चंद कदमों की दूरी पर दोनों में खुलेआम थप्पड़ चले।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























