हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गॉड ने अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है। अवैध निर्माण की शिकायत पर प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन नितिन गौड़ खुद ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। अवैध प्लाटिंग की एक शिकायत पर शनिवार को एचपीडीए के उपाध्यक्ष धौलाना तहसील क्षेत्र स्थित गांव पिलखवा देहात पहुंचे जहां प्रॉपर्टी डीलर राजेश कुमार गौतम निवासी गाजियाबाद द्वारा की जा रही अवैध लोटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता देशपाल सिंह ने उपाध्यक्ष को बताया कि यह अवैध प्लॉटिंग पूर्व में ध्वस्त की जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद पुनः प्लाटिंग की गई है जिस पर उपाध्यक्ष ने नाराज की जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की तत्काल अनाधिकृत विकासकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

एचपीडीए के उपाध्यक्ष का कहना है कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी सूरत में अनाधिकृत प्लाटिंग और अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई अवैध प्लाटिंग या अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के बाद पुन: उसे विकसित करता है तो तत्काल अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही एचपीडीए के वीसी की अपील है कि कोई भी अनाधिकृत प्लाटिंग, कॉलोनी, भूखंड व प्लॉट ना खरीदें।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























