👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक पर लोहे की रोड से हमला किया जिससे युवक घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

बाबूगढ़ छावनी निवासी कपिल बुधवार की रात को घर से बाजार जाने के लिए निकला। जैसे ही वह मोमोस के ठेले पर पहुंचा तो सुमित और अमित ने गाली गलौज कर उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रोड से कपिल पर हमला कर दिया। इस दौरान कपिल घायल हो गया जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने हरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर




























