बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर चल रहे दशलक्षण महापर्व मे भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किए गए,10 वर्ष आयु तक के बच्चो ने मनमोहक धार्मिक भजनो पर नृत्य प्रस्तुत किए। महामंत्री अशोक जैन, सौरभ जैन, बबीता जैन ने भाग लेने वाले बच्चो को पारितोषिक प्रदान किए। प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा तथा पार्श्वनाथ विधानपाठ आयोजित हुआ। धर्म के लक्षण उत्तम शौच पर प्रवचन देते हुए जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री ने कहा कि उत्तम शौच का अर्थ पवित्रता से है, मन की पवित्रता धर्म मार्ग पर बढ़ने की प्रथम सीढी है। हम मन,वचन,कर्म मे पवित्र बने। जब हम पवित्र बनते है तो सरलता,नम्रता स्वय ही आ जाती है। संरक्षक सुधीर जैन तथा इंजीनियर सतीश कुमार जैन,अध्यक्ष अनिल कुमार जैन,चेयरमैन राजेश जैन, पंकज जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, पुलकित जैन, राजीव जैन, रेणुका जैन,रेखा जैन, निशा जैन, मगन जैन, प्रभा जैन, सुषमा जैन, विकास जैन,अरुण जैन आदि उपस्थित थे।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:
सुधीर जैन व पुलकित जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

































