सीनियर सिटीजनों व पत्रकारों को यूपी रोडवेज में मिलेगी मुफ्त यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इनके अलावा पत्रकार और उनके परिवार के सदस्यों को सभी रोडवेज एवं निजी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
बुधवार को वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित मां ज्वाला धाम में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह योजना कब से लागू होगी। उन्होंने कहा कि निशुल्क यात्रा की व्यवस्था अनुबंधित बसों में भी लागू की जाएगी। सभी बसों में पत्रकारों का उनके लिए निर्धारित सीट पर ही बैठना सुनिश्चित कराया जाएगा। यह निर्धारण प्रदेश की सभी निजी बसों में भी लागू होगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि 2027 तक 7 हजार नई डबल डेकर इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी लोगों को अपने कामों के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

अशोक जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं




























