नगर पालिका के कर्मचारियों ने खुले मैदान को बनाया डंपिंग ग्राउंड?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की संजय विहार कालोनी में एक विद्यालय के सामने खुला मैदान कूड़े का डम्पिंग ग्राउंड बना होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोग डम्पिंग ग्राउंड को हटाने की मांग कर रहे है। इस मार्ग से हर वक्त छात्रों व नागरिकों का आना-जाना रहता है।
संजय विहार कालोनी के नागरिकों ने बताया कि कालोनी में डम्पिंग ग्राउंड बनने से हर वक्त बदबू उठती रहती है औऱ मक्खी, मच्छर की पैदावार बढ़ रही है। जिस कारण हर वक्त रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। सफाई कर्मचारी न जाने कहां-कहां से कूड़ा लाकर मैदान में डालते है जिससे गंदगी को बढ़ावा मिलता है। नागरिकों का आरोप है कि लोगों की इस समस्या से जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, परंतु कोई सुनने को तैयार नही है।


























