हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “व्यवस्था सुधार आन्दोलन समीति” हापुड़ ने बुधवार को “चिन्तन गोष्ठी” का आयोजन किया और सरकार द्वारा भारतीय आपराधिक कानूनों में किये जा रहे बदलाव के प्रयासों के साथ ही “उ०प्र० के पूर्व डी जी पी, प्रकाश सिंह की अध्यक्षता वाले पुलिस सुधार आयोग” की रिपोर्ट को लागू करनें की भारत सरकार से मांग की।
अध्यक्ष ऋषिपाल सैनी ने कहा कि जिस तरह से देश के सभी आपराधिक कानून अंग्रेजो के बनाये हुए हैं और केन्द्र सरकार उन्हे बदलनें के लिये प्रयतनशील है। ठीक उसी प्रकार, पुलिस व्यवस्था भी अंग्रेजो के द्वारा बनायी हुई चली आ रही है। इस लिये समय की मांग है कि “पुलिस व्यवस्था” में भी बदलाव किये जावें।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी ने कहा कि आम आदमी पुलिस थानों में अपनी फरियाद लेकर जानें से भी कतराता है। पुलिस सत्ता के निकट और रशूखदार लोगों को हमेशा वरीयता देती आयी है। इस दौरान अंकित भाटी, गजेन्द्र सिंह, विशाल कौशिक, जयभगवान सैनी, संजीव शर्मा, संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699


























