हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी सुदेश उर्फ टिल्लू की बहादुरगढ़ में खरीदे गए 85 लख रुपए के आम के बाग को कुर्क किया जाएगा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस जल्द ही गैंगस्टर सुदेश की संपत्ति कर्क करेगी। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने गैंगस्टर सुदेश कुमार उर्फ टिल्लू की अचल संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोपी ने यह संपत्ति अवैध धन से अर्जित की थी। बताते चले कि इससे पहले भी आरोपी की छह करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति जब्त हो चुकी है।
आपको बता दें कि भोली भाली जनता को दुगोने रुपए का लालच देकर उनसे पैसे ठगने वाले आरोपी सुदेश उर्फ टिल्लू के खिलाफ निवेशकों ने बादलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। गैंगस्टर के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। हाल ही में हापुड़ के चांदनेर में बनी कोठी को भी गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जब्त किया था। अब 85 लाख रुपए के आम के बाग को भी कुर्क करने की तैयारी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























