जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरू










जैन समाज का पर्युषण महापर्व शुरू
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन समाज के पर्युषण दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। प्रातःकाल से ही जैन भक्तो का सैलाब आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर पहुंचना प्रारम्भ हो गया। मन्दिर जी को फूलों से सजाकर तीर्थकरों की वेदियों के पास सुन्दर रंगीन प्रकाश किया गया है। प्रातःकाल शान्तिधारा अभिषेक पूजन किया गया। सांगानेर से पधारे जैन विद्धान प्रवीण जैन शास्त्री ने वर्धमान विधान पाठ को कराया। विधान पाठ आदि मेडिकल स्टोर तथा विनोद जैन के सौजन्य से हुआ। जैन भक्तो ने पीत वस्त्रो में बैठकर श्रद्धापूर्वक विधान पाठ में पूजा अर्चना की। प्रवीण जैन शास्त्री ने कहा कि इस विधान पाठ में बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन करने से मन शांत व पवित्र बनता है, हमारे पापों का क्षय होता है, धर्म के प्रथम लक्षण उत्तम क्षमा पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षमा मनुष्य का श्रेष्ठ गुण है, हमें क्षमा भाव जीवन में अपनाना चाहिए, क्षमा करने वाला महान होता है, किसी की गलती को क्षमा कर देने से अनावश्यक विवाद नहीं बढ़ता है, क्षमा करने वाले के प्रति आदर का भाव बढ़ता है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, सुखमाल जैन, विकास जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, रेणुका जैन,बबीता जैन, विनोद जैन, सचिन जैन, बीनू जैन एडवोकेट, नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, पुलकित जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर







  • Related Posts

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

    Read more

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
    error: Content is protected !!