हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मुजीदपुरा में एक युवक पर पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना पाकर पुलिस विभाग मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घायल के पिता ने बताया कि रिश्तेदारों ने ही उसके बेटे पर हमला किया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
घायल के पिता ने बताया कि उसके पुत्र आस मोहम्मद पर सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पांच लोगों ने छूरी से हमला कर घायल कर दिया। चार आरोपी दो-दो बाइकों पर जबकि एक मयूरी में सवार था और आस मोहम्मद पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आरोप है कि बहनोई ने आस मोहम्मद पर हमला किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























