हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला न्यू राजीव विहार में शुक्रवार की सुबह एक घर में सिलेंडर फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग सहम गए और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बता दें कि इस दौरान एक महिला घायल हो गई जिसका उपचार चल रहा है। धमाका इतना जोरदार था की मकान की छत भी उड़ गई। मकान मालिक सुशांत एनडीआरफ गाजियाबाद में तैनात है। हादसे के दौरान महिला घायल हो गई।

शुक्रवार की सुबह न्यू राजीव विहार में रहने वाले लोगों ने अचानक धमाके की जोरदार आवाज सुनी। शोर सुनकर सभी लोग बाहर एकत्र हुए और देखा कि एक घर के बाहर मलवा गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। मकान से धुआं उठता देख लोग सहम गए। समय पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत भी उड़ गई और एक महिला घायल हो गई। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























