👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में महाराणा मूर्ति के पास गुलावठी मोड़ पर दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीखकर मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला सोमवार का है जब गांव ककराना में दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























