हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के कस्बा बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, हिंदी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छ से नमरा व लेखन प्रतियोगिता में कक्षा आठ से खुशनुमा, कविता प्रतियोगिता में कक्षा चार से सायना तथा हिंदी प्रोजेक्ट में कक्षा एक से आफिया ने बाजी मारी। स्कूल प्रबंधक लोकमणी शर्मा ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। देश मेः सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा भी हिंदी ही है, जिसे मातृभाषा के रूप में देश मे जाना जाता है। इस मौके पर सभी अतिथि व अध्यापक गण जगमणि शर्मा कपिल शर्मा, मनीष शर्मा, सुमैया, राहुल,भावना , दिवाकर शालिनी,हिमांशु,करिश्मा, आदि ने बच्चों को हिंदी के प्रति जागरूक किया।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:



























