👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर में मंगलवार को तालाब के किनारे कुत्ते को दूध पिलाते हुए गाय की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो बेजुबानों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण मंगलवार की सुबह तालाब के किनारे से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर इस दृश्य पर पड़ी जिसे उन्होंने अपने कमरे में कैद कर लिया। ग्रामीणों का दावा है कि यह गाय पिछले कुछ दिनों से कुत्ते को दूध पिला रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























