वकीलों की हड़ताल से वादकारी परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 29 अगस्त को पुलिस लाठीचार्ज से पीड़ित सभी वकीलों की रिपोर्ट दर्ज करने तथा लाठीचार्ज के लिए दोषी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के निलम्बन की मांग पर डटे हापुड़ के वकील मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकीलों की हड़ताल से वादकारी परेशान नजर आ रहे है। वकील अगले कदम के बारे में मंगलवार की देर शाम को बैठक कर निर्णय लेंगे।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष ऐनुल हक एडवोकेट व सचिव नरेंद्र शर्मा की अगुवाई मे हापुड़ के अधिवक्ता कचहरी के गेट पर मंगलवार को एकत्र हुए और धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि उनकी मांगों को अविलम्ब पूरा किया जाए। जनपद बदायूं, मोदीनगर, मैनपुरी, एटा, बरेली से आए बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हापुड़ बार एसोसिएशन को पत्र सौंप कर वकीलों के आंदोलन को समर्थन दिया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक एडवोकेट व सचिव नरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि मांग पूरी होने तक हापुड़ के वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा और वे मंगलवार को एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर पुलिस जुर्म के विरुद्ध बयान दर्ज कराएंगे और साक्ष्य देंगे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























