खनन माफियाओं से प्रशासन ने वसूले 6 लाख रुपए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड में खनन माफियाओं के विरुद्ध चलाए गए अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
खान अधिकारी, हापुड़ द्वारा 9 अगस्त, 2023 से 7 सितंबर, 2023 तक उपखनिजों ( साधारण मिट्टी, बालू, गिट्टी sandstone ) का परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जांच की गयी। जांच के दौरान बिना परिवहन प्रपत्र / ISTP / ओवरलोड खनिजों का परिवहन करने वाले 25 वाहनों को mCheck app द्वारा आन लाइन चालान किया गया।पकड़े गए वाहनों पर नियमानुसार देय खनिज की रॉयल्टी, खनिमुख मूल्य, जुर्माना लगाते हुए 6 लाख 10 हजार रुपये के राजस्व की प्राप्ति की गयी हैं। जनपद में अवेध खनन / परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किए जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























