पीड़ित जौनी ने फुटपाथ पर लगाई दुकान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर अतरपुरा चौपला के पास एक मार्किट में गुरुकृपा साइकिल स्टोर के मालिक जौनी कुमार को भवन स्वामी संजीव गुप्ता खदेड़ने के बाद अब जौनी सड़क पर दुकान लगा कर सामान व साइकिल बेच रहा है। जौनी की पत्नी अंजु ने भवन स्वामी संजीव गुप्ता के विरुद्ध धारा 323, 506 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, एक पखवाड़ा बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
गुरु कृपा साइकिल स्टोर दुकान पर भवन स्वामी का ताला लटका है और जौनी का साइकिल व पार्टस सड़क पर ही पड़ा है। जौनी सड़क व फुटपाथ पर ही सामान व साइकिल बेच रहा है। जौनी का कहना है कि उसने 80 हजार रुपए प्रति माह पर दुकान किराए पर ली थी और वह हर माह किराया अदा करता आ रहा है जबकि भवन मालिक संजीव गुप्ता का कहना है कि जौनी उसे किराए की अदायगी नहीं कर रहा था।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























