मेरी माटी-मेरा देश अभियान में सहयोगी बने हापुड़ के लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को हापुड़ के उत्तरी व दक्षिण तथा देहात मंडल क्षेत्रों का दौरा कर पंच प्रण संकल्प के साथ कलश यात्रा शुरु की और घर-घर से मिट्टी व चावल एकत्र किए। यह यात्रा मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत शुरु की गई। मेरी माटी-मेरा देस अभियान के तहत महिलाओं, पुरुषों आदि ने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ मिट्टी व चावल का कलश में अर्पण किया और भारत देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल शनिवार को हापुड़ पहुंचे और विधान सभा क्षेत्र दफ्तर पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती हापुड़ नगर मंडलों के अध्यक्ष विनीत दीवान व प्रवीण सिंघल आदि के साथ हापुड़ नगर व देहात में निकलें। नागरिकों ने कलश में धरती की माटी व चावल का अंश कलश में डालकर अभियान को गति दी। वार्ड-9 के नवज्योति कालोनी में लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मोहन सिंह, मालती भारती, रेखा शर्मा आदि उपस्थित थे।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur


























