Photo Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कुचेसर चौपला और मेरठ जनपद के किठौर के बीच बसे गांवों और कुचेसर किठौर मार्ग से गुजरने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। अब कुचेसर किठोर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर कुचेसर चौपला से लेकर किठौर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पत्राचार किया था। इसके बाद हापुड़ के पीडब्लूडी और मेरठ मवाना तहसील टीम ने मार्ग की पैमाइश की और मार्ग के दोनों और 55-55 फीट मार्ग चोरी होने की बात कही। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए मार्ग के दोनों ओर निर्माण को लेकर निशान भी लगाए गए हैं। संयुक्त टीम ने कुचेसर चौपाल से श्यामपुर जट्ट, किठोर से होकर हस्तिनापुर जाने वाले मार्ग का निरीक्षण भी किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























