भारत विकास परिषद – युवा शक्ति ने 25 क्षय रोगी गोद लिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पीपीसी कोठीगेट पर बुधवार को भारत विकास परिषद – युवा शक्ति की ओर से 25 क्षय रोगियों को गोद लेकर पुष्टाहार प्रदान किया गया। संस्था गोद लिए गए रोगियों को उपचार जारी रहने तक हर माह पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ ही भावनात्मक और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर पीपीसी कोठीगेट के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. योगेश गुप्ता ने क्षय रोगियों को संबोधित करते हुए कहा- नियमित रूप से दवा खाने से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाएगी, लेकिन एक भी दिन दवा छूटी तो उपचार लंबा और मुश्किल हो जाएगा। जिला पीपीएम समन्वयक सुशील चौधरी ने रोगियों को अपने परिजनों की जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
भारत विकास परिषद – युवा शक्ति के सचिव मुदित ने कहा क्षय रोग किसी को भी हो सकता है। आप लोग खुद को अकेला न समझें, हमारी संस्था दिन रात आपके साथ है। इस मौके पर संस्था की संयोजक शिल्पी गोयल, संरक्षक डॉ. राजेश्वर सिंह और कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी गर्ग, हर्षित गर्ग, प्रिंस गोयल, चारुल गर्ग और सीमा जैन आदि मौजूद रहे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























