👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा, धौलाना और अनबरपुर डिवीजन के सभी बिजली घरों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। तीनों मंडलों में कुल मिलाकर 44 करोड़ रुपए के कार्य होंगे। दो वर्षों के भीतर निर्वाध सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए रिवैंप योजना लागू कर दी गई है। बिजली घरों की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। जर्जर तार भी बदले जाएंगे और फीडर की निगरानी के लिए स्विच लगाए जाएंगे। फाल्ट होने पर अब सिर्फ एक ही लाइन प्रभावित होगी। इसके लिए 33 केवीए और 11 केवीए की लाइन की मरम्मत, क्षमता वृद्धि, लो वोल्टेज आदि की समस्याओं को खत्म किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
























