राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन व माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार प्रथम के मार्गदर्शन में व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी के सहयोग से एवं श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में बुधवार को आंगनवाडी केंद्र पीर नगर सूदना में पोषण सप्ताह के अंतर्गत विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु उचित पोषण के महत्व के विषय में जन जागरूकता पैदा करना है। आज के स्वस्थ बच्चे कल का स्वस्थ भारत है। इनके बेहतर स्वास्थ्य का देश के विकास, उत्पादकता तथा आर्थिक उन्नति पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। उक्त शिविर में श्रीमती छाया शर्मा, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी व 6 माह प्राप्त कर चुके बच्चों का अन्न प्रासन्न किया गया। श्रीमती छाया शर्मा, अपरः जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा बताया गया कि स्वस्थ बच्चे स्वस्थ देश का निर्माण करते है, इसलिये प्रत्येक बच्चे के लिये स्वस्थ व संतुलित भोजन जरूरी है तथा बच्चों के लिये माँ का दूध सर्वोत्तम आहार होता है। महिलाओं को बच्चे के जन्म से 6 माह तक स्तनपान कराने हेतु जागरूक किया गया। जिला प्रोवेशन अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। बच्चों के लिये स्वस्थ व संतुलित पोषण के बारे में जागरूक करने हेतु हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लोगों को अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करने के लिए जागरुक किया जाता है, जिनके जरिए उनके शरीर को पोषण मिल सके, इम्युनिटी मजबूत हो सके और शरीर लंबे समय तक सेहतमंद रहे। उक्त जागरुकता शिविर में सी.डी.पी.ओ. सुश्री पूनम, मुख्य सेविका नीरा शर्मा व राकेश एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेन्द्री, राजेश्वरी, राजकुमारी और सुनीता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ से अंकित कुमार, मुन्तियाज अली व इन्द्रजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































