दुकान में कूमल कर हजारों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के परतापपुर फाटक के पास चोरों ने बीती रात एक परचून की दुकान को अपना निशाना बनाया जहां चोर दीवार में कूमल कर दाखिल हुए और हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो दीवार में कूमल देखा और बिखरा सामान देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
दरअसल परतापुर फाटक के पास एक परचून की दुकान है जहां नव्या स्वीट्स केक एंड डेरी प्रोडक्ट नाम की इस दुकान में मंगलवार की रात को किसी समय चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में घुसकर हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur































