मेधावी छात्रों को पं० रमेश कुमार शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति दी गई










मेधावी छात्रों को पं० रमेश कुमार शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति दी गई
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शिक्षक दिवस पर मंगलवार को हापुड के श्री शान्तिस्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज में विद्यालय के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा २०२३ में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले और आगे भी विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्रों को “पं० रमेश कुमार शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति” प्रदान की गई।
इस छात्रवृति के अंतर्गत प्रधानाचार्य प्रभुदयाल जयन्त, संयोजक डॉ अजय कुमार मित्तल और वरिष्ठ प्रवक्ता रवींद्र बन्सल व सुशील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विवेक पुत्र त्रिवेश को 5100/-, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र प्रियांशु पुत्र राजेंद्र को 3100/- और तृतीय स्थान प्राप्त करने छात्र दिव्यकान्त पुत्र अशोक को 2100/- रुपये की धनराशि के साथ प्रमाणपत्र प्रदान किए।
स्व० रमेश कुमार शर्मा पूर्व में इसी विद्यालय में अध्यापक रहे हैं और उन्हीं की स्मृति में उनके पुत्र श्री विपिन मैत्रेय के द्वारा वर्ष 2016 से निरन्तर यह छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी जा रही है जो आगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी इसी विद्यालय में रहकर करते हैं।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457







  • Related Posts

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आवेश खान को मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस ने दोस्त की बहन को…

    Read more

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

    गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज
    error: Content is protected !!