👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय हापुड़ पर धरना देकर प्रदर्शन किया और मांग की की पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही जीने का सहारा होती है जिसे छीन लिया गया है। नई पेंशन का शिक्षकों को कोई लाभ नहीं है।
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को जिलेभर से आए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग भी की। इस दौरान हातिम अली, मुकेश, महेश, संजीव त्यागी, रीना चौहान, अरुण आदि ने प्रदर्शन किया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























