हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बिलहारा में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान चोर घर से जेवरात आदि चुराकर फरार हो गए। अगले दिन परिजन जब उठे तो घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव बिलहारा निवासी जगत सिंह शनिवार की देर रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच मौका देखकर चोर घर में आ धमके। नींद का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए और रविवार की सुबह पहले जब आँख खुली तो देखा कि दोनों कमरों की अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा हुआ है। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला
🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…
Read more























