हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकडोली में युवक को कुएं में गेरने के मामले में पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अभिजीत और कृष्णा को गिरफ्तार किया है जो की अपने दोस्त से मिलने अकडोली आए थे।
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का 26 वर्षीय अरिहंत जैन नशे का आदी था जिसे परिजनों ने मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। नशे की लत से गांव अकडोली के अभिजीत और कृष्णा को भी स्वजन ने मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था जहां तीनों की दोस्ती हुई।
नशा मुक्ति केंद्र से वापस तीनों अपने घर चले गए। कुछ दिन पहले अरिहंत, कृष्ण और अभिजीत अकडोली में मिले जहां नलकूप के कुएं पर बैठकर तीनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे गुस्साए अभिजीत और कृष्णा ने अरिहंत को कुएं में गिरा दिया। सूचना पर परिजनों ने अरिहंत को घायल अवस्था में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चितौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























