हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने फर्जी फर्म तैयार कर व्यापारियों को फर्जी चेक देकर ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम जिला सुल्तानपुर के थाना पूरे कुदवई निवासी देवनारायण, जिला गाजियाबाद के शहीद नगर साहिबाबाद निवासी दुर्गेश और वृंदावन गार्डन निवासी विकास है। आरोपी देव फिलहाल गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वसुंधरा कॉलोनी में रह रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दरअसल हापुड़ के नवज्योति कॉलोनी निवासी अजय माहेश्वरी की ऋषि पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के नाम से पंजीकृत फॉर्म है। अजय महेश्वरी की धीरखेड़ा में स्थित फर्म में एक व्यक्ति पहुंचा जिसने खुद का नाम नवीन बताया। नवीन ने बताया कि उसकी एसटी सर्विसेज के नाम से उत्तराखंड के रुड़की में कंपनी है। व्यापारी ने 1500 किलो पैकेजिंग मैटेरियल का ऑर्डर दिया और पिछले वर्ष माल की डिलीवरी लेने नवीन अन्य कर्मियों के साथ पहुंचा। माल लेने के बाद आरोपियों ने दो लाख 73 हजार 25 रुपए का चेक दिया। इसके बाद आरोपियों ने दो लाख 65 हजार 500 रुपए का एक्सिस बैंक का चेक दिया। चेक बाउंस होने पर सारा भेद खुला। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504

























