लाठीचार्ज मामला: आदेश से जुड़ी एसपी की वायरल ऑडियो फर्जी, पुलिस ने किया खंडन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कुछ ऑडियो और वीडियो वायरल हो रही है जिसमे दावा किया जा रहा है कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने लाठीचार्ज करने और कार्रवाई करने के आदेश पारित किए हैं जिसका हापुड़ पुलिस ने पूरी तरीके से खंडन खंडन किया है। हापुड़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि पुलिस अधीक्षक ने इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया। असामाजिक तत्वों ने भ्रम, अफवाह फैलाने के उद्देश्य से फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। ऐसे में पुलिस ने भ्रामक ऑडियो व वीडियो बनाकर वायरल करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इन असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है।
प्रेस नोट में हापुड़ पुलिस ने वायरल ऑडियो व वीडियो का पूरी तरीके से खंडन किया है। पुलिस ने प्रेस नोट में लिखा,


भ्रामक खबर का खण्डन:
तथाकथित सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो / वीडियों जिसमें पुलिस अधीक्षक हापुड महोदय जनपदीय पुलिस को आदेश पारित कर रहे है कि पुलिस कार्यवाही करें, लाठी चार्ज करे आदि ।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियों / वीडियों के संदर्भ में अवगत कराना है कि दिनांक 29. 08.2023 को हापुड़ में घटित घटना को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रम / अफवाह फैलाने के उद्देश्य से फर्जी मीम ऑडियों / वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है जो पूरी तरह भ्रामक है। इस तरह की भ्रामक ऑडियों / वीडियों बनाकर वायरल करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।सोशल मीडिया पर वायरल उक्त भ्रामक ऑडियो / वीडियों का हापुड पुलिस द्वारा पूर्णतः खण्डन किया जाता है।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पिलखुवा के धौलाना चौराहे पर रविवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के…

Read more

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख धार्मिक संस्था श्रीराधा गोविंद सेवा समिति की अगुवाई में बरसाना (मथुरा) में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को फाग महोत्सव एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

सैनिक संस्था का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी को

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर भारी मात्रा में मिली खाद्य सामग्री

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

64 लाख की लूट में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
error: Content is protected !!