हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन बाईपास के पास तेंदुए के मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी है और तेंदुए की तलाश जारी है। वन क्षेत्राधिकार मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि ग्रामीणों को रात में अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। तेंदुए ने अभी तक किसी मनुष्य पर हमला नहीं किया है और तेंदुए की तलाश में कोबिंग की जा रही है। वन विभाग के दरोगा संजीव व अन्य वनकर्मियों ने कपूरपुर क्षेत्र में जाकर तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। वहीं कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश गौतम ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र के गांव सिरोधन, बड़ौदा सिहानी, सालेपुर कोटला आदि में तेंदुआ होने की सूचना मिली है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























